इंटर के परिणाम में जिला 14 वे स्थान पर
मुजफ्फरनगर। इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में जिले को 14वां स्थान मिला है। जनपद में 27540 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, इनमें 23481 ने परीक्षा पास की। जिले का रिजल्ट 85.26 प्रतिशत रहा।
जिले में इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 28740 ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें 16243 छात्र और 12497 छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। रजिस्ट्रेशन के बाद परीक्षा में केवल 27540 विद्यार्थी ही बैठे। इनमें 15364 छात्र और 12176 छात्राएं शामिल रही। इन परीक्षार्थियों में से 23481 ने पास हुए। इनमें 12401 छात्र और 11080 छात्रा शामिल है। जिले का रिजल्ट 85.26 प्रतिशत रहा, जो प्रदेश में 14वें स्थान पर है।
जिले में 12वीं के टॉपर की सूची
नाम प्रतिशत विद्यालय का नाम
मानुषी 89.40 भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर
राहुल मलिक 89.00 डीएवी इंटर कॉलेज जानसठ
आकृति अग्रवाल 89.00 आर्य एकेडमी आईसी शाहपुर
विजय शर्मा 88.60 शिशु शिक्षा निकेतन खतौली
अंकुर कुमार 88.60 आर्य एकेडमी आईसी शाहपुर
वंशज त्यागी 88.60 लाला जगदीश प्रसाद इंटर
अदिती आर्या 88.40 शिशु शिक्षा निकेतन खतौली
राधिका जैन 88.20 भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर
अनुराधा 88.20 शिशु शिक्षा निकेतन खतौली
अभिषेक मिश्रा 88.00 लाला जगदीश प्रसाद इंटर
आरती देवी 88.00 डीएन गुरुकुल बिरालसी इंटर
अमरीन नौशाद 88.00 भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर