फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौली में छात्र एवं छात्राओं ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद द्वारा घोषित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षाफल में शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कांता स्वरूप सिंघल ने बताया कि विद्यालय में हाईस्कूल का परीक्षाफल 99 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में भी परीक्षाफल 99 प्रतिशत ही रहा है। जिसमें इंटरमीडिएट ने विजय शर्मा ने 88.60 प्रतिशत अंक हासिल का कॉलेज टॉप किया है, जबकि अदिति आर्य ने 88.40 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अनुराधा 88.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल में चंचल सैनी ने 88 प्रतिशत अंक हासिल कर कॉलेज टॉपर रहीं, जबकि अफीफा ने 87.6 प्रतिशत अंक हासिल द्वितीय स्थान प्राप्त किया, भावना कोहली 87.33 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विशाल इंटर कालेज की प्रधानाचार्या शारदा अग्रवाल ने बताया कि इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में शत प्रतिशत तथा कॉमर्स वर्ग में 94 प्रतिशत परीक्षाफल रहा। हाईस्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में विपुल कुमार ने 90.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि वंशिका तथा यश गोयल ने 81-81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रहे। इंटरमीडिएट में वाशु शर्मा ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कॉलेज टॉप किया। अब्दुल कदीर ने 82 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पूजा तिवारी ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहीं। श्री देवी मंदिर कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या डा. कविता गुप्ता ने बताया कि इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 98.68 प्रतिशत रहा। जिसमें मानविकी वर्ग में अलीशा परवीन ने 76.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज टॉप किया। विधि मित्तल ने 73.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, अमिषा खान ने 72 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। व्यवसायिक वर्ग में आयशा ने 75.9 प्रतिशत अंक, सनव्वरा ने 74 प्रतिशत अंक, उर्फिया ने 73.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल परीक्षाफल 98.82 प्रतिशत रहा। जिसमें प्राची जैन ने 80.65 प्रतिशत अंक हासिल कर कालेज टॉप किया, जबकि अलीबा ने 80.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रिया राठी ने 77.12 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। पिकेट इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कैरल सैम्विल हर्बट सिंह ने बताया कि विद्यालय का इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 88.14 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल का परीक्षाफल 83.45 प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट में ऋतिक कुमार ने 73.6 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय टॉप किया। शुभम ने 71.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जोजफ गॉडविन व रहीसूददीन ने 70-70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल परीक्षाफल में दीपक कुमार ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज टॉप किया। जबकि प्राची ने 78.67 प्रतिशत अंक प्राप्त द्वितीय स्थान, सपना ने 78.33 अंक प्राप्तकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक श्रीपाल ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। हर्ष कुमार ने प्रथम, मोहित वर्मा व सागर राना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मनीष कुमार तृतीय प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें