फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश टिकैत ने किसानों की समस्याओं को सुना

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। शुक्रताल खादर के गांव बिहारगढ़ में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों की समस्याओं को सुना। कहा कि जब तक किसानों का गन्ना पूरा नहीं लिया जाता है, तब तक मिलों को बंद नहीं होने देंगे। कहा कि सीएम योगी से वार्ता कर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया गया था। जिसमें सीएम ने शीघ्र ही समस्याओं के निवारण का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि शुक्रताल खादर में अभी काफी मात्रा में किसान का गन्ना खेत में खड़ा है। सभी मिलें बची हुई पर्ची भी जल्द से जल्द जारी करें। चीनी के दाम लगातार गिर रहे हैं। जिससे किसानों में गन्ने के भुगतान को लेकर चिंता व्याप्त हो गई है। किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान समय पर नहीं हुआ तो भाकियू सड़कों पर आंदोलन करेगी। किसानों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान योगेश शर्मा, चंद्रवीर सिंह प्रधान, सरदार पलविंद्र सिंह, बिट्टू प्रधान, बबलू, सतवीर, राजू, पम्मा, नछतर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें