फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान में नाले की जमीन पर निर्माण को गिराया

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में अवैध अतिक्रमण हटवाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
अतिक्रमण हटाओ अभियान में नौवें दिन हनुमान चौक से लेकर सोल्जर बोर्ड तक का अतिक्रमण तोड़ दिया गया। जेसीबी मशीन अवैध निर्माण पर गरजती नजर आई। आबकारी रोड और रामलीला टिल्ला क्षेत्र का समस्त अतिक्रमण हटाया गया। इस बीच कई अवैध दुकानें और सरकारी जमीनों पर किया गया अतिक्रमण हटाया गया।
बृहस्पतिवार को सुबह सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा ने पुलिस फोर्स को साथ लेकर हनुमान चौक से अभियान की शुरुआत की। यहां से आबकारी रोड, रामलीला टिल्ला रोड, बकरा मार्किट होते हुए नावल्टी चौराहे से चंद्रा सिनेमा की ओर अहिल्याबाई होल्कर चौराहे तक अतिक्रमण हटवाया गया। सड़क की दोनों साइडों को क्लीयर करने के उपरांत प्रशासन की टीम ने अंसारी रोड का रुख किया। यहां टीम के पहुंचते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदार टीम को देखकर अपना सामान समेटने में जुट गए। यहां से सड़कों के दोनों तरफ दो जेसीबी मशीन लगाकर कार्यवाही की गई। दुकानों के बाहर बड़े बोर्ड लगाकर किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया। सोल्जर बोर्ड तक अतिक्रमण हटवाया गया। बकरा मार्किट पर मछली बाजार के पास नाले की पटरी पर किए गए अवैध कब्जों को सिटी मजिस्ट्रेट ने बिस्मार किया। यहां पर एक दूध की डेयरी करने वाले व्यक्ति के द्वारा नाले की पटरी पर पक्का कमरा निर्मित कराकर उसमें पशुओं के लिए भूस भर रखा था। इसके साथ ही छोटी-छोटी खोर भी बना रखी थी। इनको भी तुड़वाया गया। इसके अलावा नगर पालिका परिषद की दूसरी टीम ने अतिक्रमण अभियान की कार्यवाही से पूर्ण हो चुके मार्ग का निरीक्षण किया और दोबारा अतिक्रमण करने वालों का चालान भरकर उनसे जुर्माना भी वसूला। सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा, सीओ सिटी हरीश भदौरिया, ईओ नगर पालिका विकास सैन के अलावा पालिका की टीम और पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन


डीजीपी ने मांगी नेता की पिटाई पर रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर। भगत सिंह रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान भाजपा नेता सुनील तायल और उनके पुत्र प्रिंस तायल पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने के मामले में सूबे के डीजीपी ओपी सिंह ने एसएसपी से रिपोर्ट तलब की है। सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा जब भगत सिंह रोड से अतिक्रमण हटवा रहे थे, तो सुनील तायल ने अपनी दुकान के बाहर कार्यवाही रोकने के लिए हंगामा किया और पुलिस व प्रशासन अफसरों के साथ उनकी कहासुनी होने लगी थी। इसी बीच भीड़ एकत्र होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था, इसमें भाजपा नेता सुनील तायल व उनका पुत्र प्रिंस तायल पुलिस की पिटाई से घायल हो गए थे। इसी दिन नगरपालिका परिषद के ईओ विकास सैन की तहरीर पर शहर कोतवाली में सुनील तायल व उनके पुत्र और सौ-डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया था। इस मामले में डीजीपी ने एसएसपी से पुलिस से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के पोर्टल पर की शिकायत
मुजफ्फरनगर। अधिवक्ता अनिल जिंदल ने अतिक्रमण हटाओ अभियान में घर के सामने के पाईप और निर्माण तोड़े जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोर्टल पर प्रशासन की शिकायत की है। एक कॉपी डीएम को भी उपलब्ध कराई है। 50 हजार रुपये के आर्थिक नुकसान की बात करने के साथ ही परिवार के लोगों को मानसिक नुकसान पहुंचाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें