फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के तहत बच्चों ने रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वशिक्षा अभियान के तहत बच्चों ने रैली निकाली
विज्ञापन

जानसठ। सर्व शिक्षा अभियान को लेकर पूर्व माध्यमिक स्कूल जानसठ देहात के बच्चों ने रैली निकाल कर अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान रास्ते में दो छात्राओं को लकड़ी बीनती देख परिजनों को मौके पर बुलाकर छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना करने की सलाह दी।
विज्ञापन

बुधवार को सर्वशिक्षा अभियान के अंतर्गत स्कूल प्रांगण से रैली को प्रधानाध्यापिका सुनीता देवी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। गांव भलेड़ी की नई बस्ती का भ्रमण करने के बाद रैली स्कूल प्रांगण में आकर समाप्त हुई। रैली में बच्चे नारे लगाकर अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जागरूक कर रहे थे। वहीं रैली के दौरान अध्यापिकाओं व अध्यापकों ने ग्रामीणों से बात करते हुए अपने बच्चों को स्कूल अवश्य भेजने की अपील कर रहे थे। रैली के दौरान रास्ते में स्कूल की दो छात्राओं को स्कूल ड्रेस में लकड़ी बीनते देख अध्यापिका को गुस्सा आ गया। उन्होंने रैली को सड़क किनारे रोक कर छात्राओं के परिजनों को मौके पर ही बुलाकर बच्चों के जीवन से खिलवाड़ न करने की सलाह दी। रैली में विभूति देवी, पिंकी, सुधीर आदि अध्यापक एवं अध्यापिकाओं का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें