फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरसिटी एक्सप्रेस और दो पैसेंजर तीन दिन रहेंगी रद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

गाजियाबाद से सहारनपुर सेक्शन पर निर्माण कार्य की वजह से अंबाला कैंट-दिल्ली जक्शन (इंटरसिटी एक्सप्रेस) समेत दो पैसेंजर ट्रेनें तीन दिन नहीं चलेंगी। 6, 13 और 20 मार्च को यह तीनों ट्रेनें निरस्त की गई हैं। मंसूरपुर से जड़ौदा नरा स्टेशन के बीच तथा तल्हेड़ी बुजुर्ग और नांगल स्टेशन के बीच रेलवे लाइन दोहरीकरण के चलते निर्माण कार्य के लिए उत्तर रेलवे ने रेलों की व्यवस्था में परिवर्तन किया है।
मेरठ से सहारनपुर सेक्शन तक रेलवे दोहरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। खतौली तक डबल रेल लाइन पर सुरक्षा जांच के बाद रेलों का संचालन होने लगा है। फिलहाल खतौली से टपरी तक की निर्माण कार्य योजना मेें इंजीनियर्स जुटे हैं। निर्माण कार्यों की वजह से छह मार्च को गाजियाबाद से सहारनपुर सेक्शन पर साढ़े सात घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। 13 और 20 मार्च को भी सात-सात घंटे की अवधि में दो ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाएंगे। उत्तर रेलवे की घोषणा के मुताबिक ट्रेन संख्या 14521/22 अंबाला कैंट से दिल्ली जक्शन (इंटरसिटी एक्सप्रेस), दिल्ली जंक्शन से सहारनपुर तथा नई दिल्ली से सहारनपुर मेमू ट्रेन 6, 13 और 20 मार्च को अपने निर्धारित स्टेशनों से नहीं चलेगी। रेलवे ने कार्य निष्पादन के लिए नई दिल्ली-जालंधर (14681) ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन किया है। निर्धारित तीन दिनों 6, 13 और 20 मार्च को यह ट्रेन नई दिल्ली से शहादरा, शामली होते हुए टपरी पहुंचेगी। नई दिल्ली से देहरादून जन शताब्दी (12055) भी निर्धारित तिथियों में वाया शामली से टपरी जाएगी। रेल यात्रियों के लिए इस माह में दिल्ली तक का सफर करना मुश्किल लाएगा। अन्य रेल गाड़ियों का भी आंशिक निरस्तीकरण रखा गया है।
विज्ञापन

सोमवार को नहीं मिलेगी नौचंदी लिंक
मुजफ्फरनगर। नौचंदी एक्सप्रेस (14511) 5, 12 और 19 मार्च को मेरठ सिटी से सहारनपुर के बीच निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या (14512) 6, 13 और 20 मार्च को सहारनपुर से मेरठ सिटी के बीच नहीं चलेगी। मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के यात्रियों को नौचंदी एक्सप्रेस इन दिनों में मेरठ से ही पकड़ऩी होगी। ट्रेन संख्या (64561/62) 6, 13 एवं 20 मार्च को सहारनपुर और दिल्ली जक्शन के बीच नहीं चलेगी। ट्रेन (54472) ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर भी उपरोक्त तिथि में सहारनपुर-दिल्ली के बीच निरस्त की गई है। ट्रेन संख्या (54304) कालका-दिल्ली पैसेंजर भी इन तिथियों में सहारनपुर से दिल्ली नहीं जाएगी। ट्रेन संख्या (54539/40) हजरत निजामुद्दीन से अंबाला तक 7, 14 और 21 मार्च को निरस्त की गई है।
विज्ञापन

विलंब से चलेंगी कई ट्रेनें
मुजफ्फरनगर। रेलवे लाइन पर कार्य के मद्देनजर पूरी-हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस (18477) को 11, 18 मार्च को गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर के बीच एक से सवा घंटे की देरी से चलाया जाएगा। हरिद्वार से अहमदाबाद योगा एक्सप्रेस (19032) 6 मार्च को 45 मिनट तथा 13 और 20 मार्च को 1.10 घंटा के लिए हरिद्वार और टपरी स्टेशनों के बीच रोकी जाएगी। देहरादून बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस (19020) 13, 20 मार्च को निर्धारित समय से तीन घंटे विलंब से देहरादून से प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें