फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के लिए जागरुक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गांव सठेड़ी में केके जैन महाविद्यालय के चल रहे राष्ट्रीय सेवायोजना के शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवकों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के रूप में मनाया। इस दौरान गांव में रैली निकाल कर ग्रामीणों को जागरूक किया।
विज्ञापन

गांव में आयोजित गोष्ठी में कुश गोयल, प्रेरणा, शिवानी, आरती, स्वाति, संजय, अर्पण, फरहीन, अनिता, काजल, निधि, मोनू कुमार, मनु आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम अधिकारी डा. सपना जैन ने कहा कि पढ़ी लिखी बेटी दो परिवारों को संस्कारित तथा रोशन कर सकेगी। बेटियों की स्थिति मजबूत होगी तो बेटा बेटी के बीच का भेद मिटेगा। दूसरे सत्र में स्वयं सेवकों ने घर-घर जाकर बेटियों के हित से संबंधित सरकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। विशाल जैन, पारुल, जमर्रुद फैजी, रमेश कुमार आदि का सहयोग रहा। डॉ. नीतू वशिष्ठ, डॉ. पंकज, सत्येंद्र कात्यान, डॉ. सचिन गोयल, डॉ. विपिन, डॉ. शिवानी, डॉ. ऋचा अग्रवाल, डा. फरहीन जावेद आदि ने स्वयं सेवकों का उत्साहवर्धन किया। शालिनी, शाहीन, रीतू, रानी, रचना, निधि, स्वाति आदि का प्रशंसनीय कार्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें