फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमओ से शिकायत के बाद शुरू हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
15 दिन में जवाब दाखिल करना होगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
शहर में नवाब मोहम्मद सज्जाद अली के नाम की शत्रु संपत्ति की 570 बीघा जमीन अवैध रूप से कब्जाने के मामले में पीएमओ और शत्रु संपत्ति अभिरक्षक मुंबई को शिकायत के बाद कार्रवाई शुरू हुई है। नोटिस की 15 दिन की निश्चित अवधि के बाद प्रशासन इस मामले में प्रभावी कार्रवाई की तैयारी में है।
विज्ञापन

शहर में शत्रु संपत्ति की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पीएमओ से की गई थी। इसी के साथ मुंबई में शत्रु संपत्ति अभिरक्षक को भी शिकायत की गई थी। दोनों ही जगह से अपने स्तर से जांच कराई गई। डीएम को समस्त रिकार्ड भेजते हुए भूमि संबंधी वर्तमान स्थिति के बारे में पूछा गया। जमीन में कहां कैसे गड़बड़ हुई, इसकी समस्त जांच कराने के आदेश जिला प्रशासन को दिए गए। मामला भारत सरकार से जुड़ा होने के कारण जिला प्रशासन ने भी तेजी के साथ जांच-पड़ताल। पीएमओ और शत्रु संपत्ति अभिरक्षक दोनों ही स्थिति पर सीधे नजर रखे हुए हैं। पुराने रिकार्ड में यह जमीन मौजा यूसुफपुर में नवाब मौहम्मद सज्जाद अली के नाम दर्ज हैं। लगभग 570 बीघा जमीन पर आलोक स्वरूप, अनिल स्वरूप, लाला दुर्गा प्रसाद, लाला मीरीमल, लाला दीपचंद के परिजनों का कब्जा है। जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार रंजीत सिंह ने इन सबको नोटिस जारी करते हुए 15 दिन का समय दिया है। इन लोगों से नोटिस में कहा गया है कि वह सबूत पेश करें कि जमीन उनकी है। जिला प्रशासन ने अग्रिम कार्रवाई के लिए शत्रु संपत्ति अभिरक्षक से दिशा निर्देश मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें