फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप चुनाव में कांग्रेस की जीत पर खुशी मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर खुशी मनाई
विज्ञापन

खतौली। राजस्थान में लोकसभा की दो सीटों तथा विधानसभा की एक सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरित किया।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता जीटी रोड स्थित इंदिरा मूर्ति पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राजस्थान प्रांत के अध्यक्ष सचिन पायलट समेत मतदाताओं का आभार जताया। इस दौरान मिष्ठान वितरित किया गया। इस मौके पर मुकेश शर्मा, योगेश खारी, जमील अंसारी, आत्मप्रकाश त्यागी, नरेश गौड़, ब्रजभूषण शर्मा, हाजी इकबाल, नासिर सिद्दीकी, हकीम जफर महमूद, दिलशाद सिद्दीकी, शकील कुरैशी, मोहम्मद अली अंसारी आदि मौजूद थे। उधर, बुढ़ाना रोड स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष बाबूराम कटारिया ने कहा कि राजस्थान के उपचुनाव से 2019 के होने वाले चुनाव के लिए जनता ने संकेत दे दिए है। इस दौरान रामेश्वर नहारिया, हाजी इजहार अहमद, विक्रांत कटारिया, राजकुमार नहारिया, खालिद, संजय, नितिन, विकास खारी, कंवरपाल, धर्म मसीह, तुषार कटारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें