फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू की मांग पूरी करने को सहमत हुए अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर भाकियू के साथ रेलवे मंत्रालय और सेतु निगम अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। इस वार्ता में अधिकारी भाकियू की सभी मांगों को पूरा करने पर सहमत हो गए। श्मशान घाट के लिए अंडरपास बनाने के लिए रेलवे के इंजीनियरों ने जगह का सर्वे किया। सर्वे करने पर रेलवे के अधिकारी अंडरपास बनाने के लिए सहमत हो गए। तहसील में 31 जनवरी को बैठक होगी। अंडरपास बनाने के लिए रेलवे के अधिकारी ड्राइंग तैयार करके एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

भाकियू ने रेलवे के ओवरब्रिज के बराबर में फुटओवर ब्रिज निर्माण, श्मशान घाट के लिए अंडरपास बनाने तथा नए रेलवे स्टेशन पर पैदल फुटपाथ बनाने की मांग को लेकर 24 जनवरी से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी थी। आंदोलन की चेतावनी से रेलवे विभाग व सेतु निगम के अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। इसलिए अधिकारियों ने आनन फानन में शनिवार को रेलवे स्टेशन पर वार्ता के लिए भाकियू कार्यकर्ताओं को बुलवाया। रेलवे स्टेशन पर रेलवे व सेतु निगम अधिकारियों और भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच वार्ता हुई। भाकियू जिलाध्यक्ष ने अपनी मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखा। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि 2013 में रेलवे का ओवरब्रिज बनकर तैयार हो गया था। रेलवे ने इसको प्रदेश सरकार के हैंडओवर कर दिया था। उस वक्त फुटओवरब्रिज निर्माण के लिए सेतु निगम के अधिकारियों ने लिखित में भी दिया था। फुटओवर ब्रिज बनाने के लिए सेतु निगम के अधिकारी सहमत हो गए। रेलवे अधिकारी की ओर से रेलवे स्टेशन के पास पैदल फुटपाथ बनाने पर सहमति बनी। इस पैदल फुटपाथ को गांव शेखपुरा से जोड़ा जाएगा, जिससे क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी। रेलवे अधिकारियों ने गांव शेखपुरा जाने वाले रास्ते को भी ठीक कराने की बात कही है। श्मशान अंडरपास बनाने के लिए रेलवे के इंजीनियरों ने जगह का सर्वे किया। इंजीनियर अंडरपास बनाने के लिए ड्राइंग तैयार करके 31 जनवरी को तहसील में होने वाले बैठक में पेश करेंगे। भाकियू ने सभी मांगों पर सहमति बनने पर 24 जनवरी का आंदोलन स्थगित कर दिया है। वार्ता में रेलवे विभाग के सीनियर डीईएन रश्मि कुमार, पीडब्लूडी के एई उदयराज के अलावा भाकियू नगराध्यक्ष मनोज सहरावत, आकाश मलिक, मोनू मंगवानी, उज्जवल त्यागी, आशु, दिग्विजय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें