मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज के ललित कला विभाग के पूर्व अध्यक्ष और कला के क्षेत्र में निरंतर सेवारत डॉ महावीर सिंह को दिल्ला आर्ट कॉलेज में सम्मानित किया जाएगा। बीसी सान्याल पुरस्कार के लिए उनका चयन हुआ हैं। कला के क्षेत्र निरंतर कार्यरत डॉ महावीर सिंह अनेक छात्रों को नेट, पीएचडी और जेआरएफ करा चुके हैं। वह छात्रों की नि:शुल्क तैयारी कराते हैं। दीवाली कला मेला और कला प्रदर्शनी का वह निरंतर आयोजन करते हैं। उनके शिष्य देश के विभिन्न क्षेत्रों में कला अध्यापन का कार्य कर रहे हैं। कला के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए दिल्ली के आर्ट कॉलेज में 19 जनवहरी को उन्हें बीसी सान्याल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
लार्स मोलर स्टेपिंग स्टोंस में देंगे प्रस्तुति
मुजफ्फरनगर। स्पिक मैके की विश्व विरासत श्रंखला के तहत डेनमार्क निवासी लार्स मोलर कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। लार्स मोलर अपनी रचनात्मकता और प्रयोगधर्मिता के लिए विश्वभर में जाने जाते हैं। कार्यक्रम के संयोजक राधा मोहन तिवारी ने बताया कि 18 जनवरी को वह अपनी प्रस्तुति स्टेपिंग स्टोंस स्कूल में देंगे।
विद्यालय में दिया गया प्रशिक्षण
मुजफ्फरनगर। राजकीय हाई स्कूल कुटबी में माध्यमित शिक्षा अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर टे्रनकर भूपेंद्र सिंह ने प्रशिक्षण दिया और सहभागिता का महत्व बताया। प्रधानाचार्या रीता मित्तल, अध्यापिका निधि सिंह, आरती देवी, नीरज कुमार, ग्रामीण सुरेंद्र पाल शर्मा, वीरेंद्र, केशोराम, हुक्मसिंह, ओमदत्त, रेणू देवी आदि रहे।
फार्म भरने की अंतिम तिथि 22 जनवरी
मुजफ्फरनगर। नवाब अजमत अली खां डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ अनीता अग्रवाल ने बताया कि कॉलेज में व्यक्तिगत परीक्षा बीए और एमए का सेंटर बन गया है। ऑन लाईन आवेदन 22 जनवरी तक ही को सकेंगे।