फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर हमले से गांव में तनाव बना

विज्ञापन
विज्ञापन
हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए थाना घेरा
विज्ञापन

पुरकाजी। दुकान से अपने गांव कल्लनपुर लौट रहे एक दलित युवक के साथ मारपीट कर घायल कर देने को लेकर गांव में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, मगर कोई हाथ नहीं आया। ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम कल्लनपुर निवासी विपिन कुमार रविवार सांय उत्तराखंड के ग्राम खानपुर से दुकान बंद कर बाइक से अपने एक साथी के साथ अपने गांव लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में मिले कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया, जिसकी जानकारी मिलने पर उसके परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाने लगी, जिसका विरोध करते हुए ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाकर उनकी गिरफ्तारी करने की मांग की। काफी समझाने बुझाने के बाद ग्रामीणों के शांत होने पर पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। आरोपियों के घर पर दबिश दी, मगर कोई पुलिस के हाथ नहीं आया। बाद में ग्रामीण थाने पहुंचे और थाने का घेराव करते हुए आरोपियों के विरुद्ध तहरीर देकर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से इनका पुराना विवाद चला आ रहा है, जिसमें मुकदमा दर्ज है। पीडित का आरोप है कि उन्हीं लोगों ने रंजिश के चलते मारपीट की है। थाने का घेराव करने वालों में रणधीर सिंह, अनिल, शेखर, आनंद, बालिस्टर, अरविंद, सोमी, मुन्नी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें