फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे का छात्र लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
मदरसे का छात्र लापता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नईमंडी के गांव बिलासपुर में स्थित मदरसे का छात्र संदिग्ध हालात में लापता हो गया। उसके पिता ने नई मंडी कोतवाली पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।
नई मंडी कोतवाली पर तहरीर देकर एटा जिले के जलेसर थाना क्षेत्र के गांव गुदाऊ के जान मोहम्मद ने बताया कि उसके दो बेटे बिलासपुर स्थित मदरसे में पढ़ाई कर रहे हैं। बताया कि उसका छोटा बेटा आलिम मुस्तफा (13) मदरसे से गत 19 नवंबर को संदिग्ध हालातों में गायब हो गया। उसका पुत्र बगैर किसी को बताए मदरसे से कहीं चला गया है। पीड़ित ने पुलिस से बेटे को तलाशने की गुहार लगाई है। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टर पर तमंचे से हमला
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के शांति नगर में बिजली मैकेनिक ने एक ट्रांसपोर्टर पर तमंचे की बट्ट से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है। नई मंडी के शांति नगर निवासी जयपाल पुत्र हरचंद ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि कालोनी के युवक से उसने अपने घर में बिजली का काम कराया था। मैकेनिक ने काम अधूरा छोड़ दिया था, जिससे उसके घर में फाल्ट हो गया। वह शिकायत करने आरोपी के पास गया, तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। इस दौरान आरोपी ने तमंचे की बट से उस पर हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए, तो आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने डॉक्टरी उपचार के बाद पीड़ित की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


वाहन ने विद्युत पोल तोड़ा
मुजफ्फरनगर। किसी वाहन की टक्कर से विद्युत पोल टूट गया, जिससे बिजली की लाइन भी टूट गई। बिजली विभाग का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मखियाली बिजलीघर के जेई विकास मिश्रा ने इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि भोपा रोड पर चांदपुर पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने विद्युत पोल में टक्कर मार दी, जिससे विद्युत पोल टूट गया और विद्युत लाइन भी टूट गई। इससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें