सनातन धर्म सभा भवन में कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म सभा भवन में चल रहे गणपति महोत्सव में शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भंडारे का आयोजन भी हुआ।
शोभायात्रा टाउन हाल से प्रारंभ होकर शहर के मुख्यमार्गों से निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। शोभायात्रा के साथ ही सनातन धर्म सभा भवन में भंडारे का आयोजन भी हुआ। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में पंडित राज भारद्वाज, आत्माराम गर्ग, हरिमोहन बत्रा, श्यामलाल आदि का सहयोग रहा।