फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोश, उल्लास के साथ मना आजादी का जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
उल्लास के साथ मना आजादी का जश्न
विज्ञापन

चरथावल। स्वतंत्रता दिवस कस्बे एवं देहात में उल्लास से मनाया गया। बैंडबाजों के साथ स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। शिक्षण संस्थाओं और सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन

नालंदा पब्लिक स्कूल में प्रबंधक विनेश त्यागी और प्रधानाचार्य संजय सिंह ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया। चंद्रशेखर आजाद डिग्री कॉलेज और शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज पीपलशाह में प्रबंधक राकेश वशिष्ठ, महाराजा अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में अध्यक्ष मदनलाल बंसल और प्रबंधक विनोद सिंघल, गांधी इंटर कॉलेज में अध्यक्ष आरूप कुच्छल और प्रबंधक नवीन सिंघल, गांधी बालिका इंटर कॉलेज में आदेश गर्ग ने ध्वजारोहण किया। जयहिंद इंटर कॉलेज में प्रबंधक विजय त्यागी, बाल विकास केंद्र पर राजेश कुमार, सहकारी समिति पर सभापति प्रवीण त्यागी, नगर पंचायत कार्यालय पर विधायक विजय कश्यप, किसान सेवा समिति बिरालसी में सभापति मोहन सिंह, थाना परिसर में एसएचओ डीके त्यागी, गांधी शिशु निकेतन में प्रबंधक अजय कंसल ने ध्वजारोहण किया। भूमि विकास बैंक में विपिन तोमर और कुबेरदत्त त्यागी, मदरसा काशिफुल उलूम में मौलवी कासिम, मौलाना हुसैन मदनी जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्य नौमाल अली, जामिया आयशा सिद्दीकी लिलबनात नगलां राई में राष्ट्रीय पर्व पर ध्वजारोहण कर देशभक्ति पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें