फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों को किया जाएगा सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेधावियों को किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांधी कालोनी में जाट महासभा की चौधरी चरण सिंह भवन बैठक आयोजित की गई। संगठन के अध्यक्ष देवी सिंह ने कहा कि समाज के मेधावी बच्चों को सम्मानित करने के लिए एक अक्तूबर को अलंकरण समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उच्च शिक्षा हासिल करने वाले, प्रशासनिक सेवाओं में चयनित व राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत करने का निर्णय लिया। इस मौके पर रामपाल वर्मा, जगवीर सिंह, गजेंद्र पाल, सुंदर पाल सिंह, धर्मवीर सिंह मलिक, दीपक बालियान, वीरेंद्र पंवार, भोपाल सिंह, डॉ. रविंद्र सिंह, विपिन कुमार, अनिल कुमार मुन्नू, प्रहलाद सिंह, राहुल चौधरी आदि मौजूद रहे। संचालन महासचिव जगदीश बालियान ने किया।
सैकड़ों मरीजों का किया उपचार
मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब और संस्कृति एवं श्री गोलोकधाम सेवा समिति के तत्वावधान में गीता आश्रम विद्या मंदिर पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों मरीजों का उपचार किया गया। डॉ नितिन जैन ने बताया कि शिविर में दिमागी रूप से कमजोर व मंदबुद्धि बच्चों का उपचार किया गया। शिविर का उद्घाटन सपा नेता गौरव स्वरूप ने किया। डॉ डीके वर्मा, डॉ धर्मेश चौधरी, डॉ मनीष प्रताप, डॉ अभिषेक नैन, देवेंद्र कुमार, विनीत गुप्ता, प्रदीप शर्मा, मनु जैन, अनिरुद्ध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल सेवा का समापन
(फोटो समाचार)
मुुजफ्फरनगर। शहीद भगत सिंह एकता मंच के तत्वावधान में रेलवे स्टेशन पर चल रहे जल सेवा का समापन हुआ। मुख्य अतिथि डीएम जीएस प्रियदर्शी और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास पंवार रहे। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि संगठन के द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है। मोहन सिंह व सत्यपाल सैनी ने सुंदर गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सुंदर लाल नारंग, पवन मित्तल, सतीश मलिक, श्याम मल्होत्रा, सुखदर्शन बेदी, अनिल, विपिन त्यागी, सुमित गोयल, अतल, सचित मल्होत्रा, कृष्ण मल्होत्रा, लोकेश शर्मा, विशेष राजपूत, राकेश कुमार, राहुल कर्णवाल, संकित, रोहित कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें