फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में नदारद मिले 21 अफसर, कटेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण में नदारद मिले 21 अफसर, कटेगा वेतन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सुबह नौ से 11 बजे तक दोपहर में बैठकर जनसमस्याएं सुनने के शासन के निर्देश धरातल पर ध्वस्त हो रहे हैं। सोमवार को सुबह सीडीओ ने विकास भवन समेत अन्य तीन विभागों के कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 21 अधिकारी नदारद मिले। इन सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 9.30 बजे सीडीओ आलोक यादव ने विकास भवन में स्थित कार्यालयों का निरीक्षण किया। यहां पर केवल पीडी डीआरडीए जय सिंह यादव मौजूद मिले, जबकि एआर कोऑपरेटिव योगेंद्र पाल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अर्चना एवं डीएसटीओ अशोक कुमार निरीक्षण के दौरान ही कार्यालयों में पहुंचे। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, डीपीआरओ, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, लघु सिंचाई, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, आरईएस, युवा कल्याण विभाग, पीएमजीएसवाई, सहायक निदेशक मत्स्य, भूमि संरक्षण अधिकारी, नगरीय विकास अभिकरण, नेडा तथा जिला कार्यक्रम विभाग में कोई अधिकारी मौजूद नहीं मिला। सीडीओ ने उपनिदेशक कृषि कार्यालय का भी निरीक्षण किया, लेकिन वहां भी अधिकारी नहीं मिले। जल निगम एवं नलकूप खंड में भी अधिकारी नहीं पहुंचे थे। सीडीओ ने बताया कि अनुपस्थित मिले सभी अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ताकीद किया गया है कि भविष्य में वे निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें