फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडी पब्लिक के अक्षत वर्मा की बड़ी छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडी पब्लिक के अक्षत वर्मा की बड़ी छलांग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल के कक्षा 11 के छात्र अक्षत वर्मा का भारत सरकार की किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना में चयन हुआ है। इस योजना के तहत स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई के लिए सरकार उसे छात्रवृत्ति देगी। स्कूल स्टाफ और प्रधानाचार्या ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

परीक्षा में सफलता के लिए अक्षत वर्मा ने सर्वप्रथम लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की, तदोपरांत इंटरव्यू दिया, जिसके बाद पूरे देश में उसकी 101 वीं रैंक आई। इस सफलता से उसने अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है। केवीपीवाई प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने पर अक्षत वर्मा को स्नातक स्तर पर 20 हजार और परास्नातक स्तर पर 28 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बैंगलोर द्वारा आयोजित इस परीक्षा में सफलता अर्जित करने पर अक्षत वर्मा का विद्यालय में स्वागत हुआ और बधाई दी गई। अक्षत वर्मा ने प्रार्थना सभा के अवसर पर अपने संबोधन में किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना’ के विषय में विस्तार से बताया और छात्रों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने अक्षत वर्मा का अभिनंदन करते हुए उसके स्वर्णिम भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें