पुरकाजी/छपार। चतुर्दशी पर क्षेत्र के गांव फलौदा के मनसा देवी मंदिर में बृहस्पतिवार को माता रानी का हवन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्घि की कामना की। हवन पंडित आचार्य संजीव भारद्वाज व पंडित प्रदीप कौशिक रेता नंगला ने किया।
मुख्य यजमान डाक्टर मामचंद शर्मा व उनकी धर्मपत्नी रेखा शर्मा रहे। उसके उपरांत 21 कन्याओं को जिमाकर दक्षिणा भेंट कर भंडारे का शुभारंभ किया गया। इस दौरान रामकुमार कौशिक, शारदा, अनिता, विशेष त्यागी, उमेश त्यागी, संचित त्यागी, देवेंद्र भगत, विजय शर्मा, गुड्डन, कन्नू, निखिल, श्रवण कौशिक आदि सहित गांव भोजाहेड़ी, पुरकाजी लखनौती, बरला, भैसानी आदि के श्रद्घालु मौजूद रहे। उधर, छपार के गांव सिमरती में मां दुर्गा मंदिर पर मेले का आयोजन किया गया। सिमरती में छपार खिंदडिया मार्ग पर स्थित मां दुर्गा मंदिर पर लगे मेले में विभिन्न प्रकार के सामान की दुकानें लगी और आसपास के गांवों से पुरुष, महिला और बच्चे ट्रैक्टर ट्रालियों से मेले में पहुंचे। मंदिर में माता के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। ग्राम प्रधान मनीष चौधरी ने बताया कि माता के मंदिर में प्रतिवर्ष श्रद्धालु प्रसाद चढ़ाकर मन्नते मांगते हैं।