फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावीर के सिद्धांतों से ही दुनिया में शांति

विज्ञापन
विज्ञापन
महावीर के सिद्धांतों से ही दुनिया में शांति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला महाविद्यालय में महावीर जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भगवान महावीर के सिद्धांतों पर चलकर ही दुनिया में शांति स्थापित हो सकती है।
विज्ञापन

इस कॉलेज की प्राचार्या डॉ सीमा जैन ने कहा कि भगवान महावीर का अहिंसा का सिद्धांत हम सभी को शांति और सौहार्द की प्रेरणा देता है। अहिंसा से ही दुनिया में शांति स्थापित होगी। पूरी दुनिया में जिस तरह का माहौल चल रहा है ऐसे में भगवान महावीर के सिद्धांत पूरी तरह प्रासंगिक हैं। डॉ पूनम भारद्वाज ने कहा कि जीवन, धर्म और दर्शन के समन्वय से ही सम्यक ज्ञान, सम्यक दर्शन और सम्यक चरित्र के द्वारा मनुष्य पवित्र ध्येय की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के सिद्धांत आज भी प्रभावी हैं। डॉ आभा सैनी ने कहा कि भगवान महावीर के अपरिग्रह में बहुत कुछ छिपा है। हमें उनके इस सिद्धांत को जीवन में उतारना चाहिए। डॉ वर्चसा सैनी, दीपेश जैन, डॉ सीता, डॉ अंजलि शर्मा, डॉ ऋतु मित्तल ने भगवान महावीर के जीवन दर्शन पर विचार रखे। इससे पूर्व भगवान महावीर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर णमोकार मंत्र के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। आयोजन में डॉ निशा गुप्ता, डॉ वंदना वर्मा, डॉ संतोष कुमारी, सोनाली सिंह, नीता भटनागर, रजनी भारद्वाज, अर्चना, शबनम, अंजू आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें