फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंर्तगत कराए 25 जोडों के विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार को खंड विकास कार्यालय प्रांगण और नगर पंचायत कार्यालय द्वारा 36 नवयुगलों को विवाह कराया गया। पुरकाजी भाजपा विधायक और ब्लाक प्रमुख द्वारा सभी जोड़ों को 20-20 हजार रुपये का चेक और घरेलू सामान वितरित किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ पुरकाजी विधायक प्रमोद उंटवाल व ब्लाक प्रमुख निशि त्यागी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई। इससे पूर्व खादर के गांव बढ़ीवाला के प्रधान जागेंद्र सिंह द्वारा मंच पर मौजूद समस्त अतिथियों का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अर्चना वर्मा, बीडीओ तुलसीराम प्रजापति, एडीओ योगेश त्यागी, भाजपा नेता भारत भूषण खुल्लर, वीरेंद्र सिंह, हरिराम सक्सेना, मनोज चौहान, प्रधान संगठन के अध्यक्ष नवीन राठी, प्रधान नरपत सिंह, भगत सिंह, केपी सिंह, आनंद धीमान, मैराज खालिद रिजवी आदि रहे। इसके अलावा नगर पंचायत कार्यालय द्वारा कस्बे के सत्या विहार बैंक्वेट हाल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रमोद उंटवाल व नगर चेयरमैन जहीर फारूकी रहे। इस दौरान नगर चेयरमैन द्वारा हिंदू जोड़ों को गीता व मुस्लिम जोड़ों को कुरान की किताब भेंट की गयी। ईओ मनोज यादव, बाबू समर काजमी, भाजपा नेता भारत भूषण खुल्लर, हरिराम सक्सैना, वीरेंद्र सिंह, रजत धीमान,केपी सिंह, रजत चौधरी के अलावा, सभासद निसार अहमद, मौहम्मद सुलेमान, नरेंद्र पाल, रियासत खलीफा, अफसर अली, शाहनवाज खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें