फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संतुलन के लिए बनेंगे गोबर के गमले

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण रहित बनाने और लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से गोबर के गमले बनवाए जाएंगे। इन गमलों में पौधों को तुरंत ही खाद देने की भी आवश्यकता नहीं होगी। गमले तैयार करने के लिए बड़ी मात्रा में गोबर की जरूरत होगी, जिसके लिए पशु पालकों को गोबर के दाम मिलेंगे। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने कहा कि गोबर से बने गमलों में पौधरोपण से पर्यावरण में सुधार होगा। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ही गोबर के गमले निर्मित कराए जाएंगे। इससे कई समस्याएं एक साथ निस्तारित होंगी। पशुपालकों को गोबर का उचित मूल्य मिलेगा और नाले, नालियां भी साफ रहेंगी।
विज्ञापन


शूटिंग प्रतियोगिता के लिए शुरू करें तैयारियां
मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि जनपद खेल प्रतिभाओं से भरी हुई धरा है। यहां के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। कलक्ट्रेट सभागार में जिला राइफल क्लब की जिला स्तरीय समिति की बैठक में डीएम ने कहा कि राइफल रेंज स्थित टर्निंग टारगेट मशीनों को 50 मीटर से हटाकर 25 मीटर पर स्थापित कराकर चालू कराए जाएं। यह कार्य कल से ही प्रारंभ कर 15 दिन की अवधि में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने नुमाइश ग्राउंड में ट्रैप/डबल ट्रैप/स्कीट शूटिंग रेंज के निर्माण हेतु इस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए, जिस पर समिति ने अनुमोदन प्रदान किया। डीएम ने कहा कि उक्त कार्य तत्परता से पूरा हो ताकि यहां राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता शुरू कराई जा सके और इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी जाएं। उन्होंने कहा कि आयोजन समिति राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर एक सप्ताह में इसकी रूपरेखा बनाकर प्रस्तुत करें। इसके अलावा, जनपद में फुटबाल, कबड्डी, हॅकी, वॉलीबाल की भी नेशनल स्तर की प्रतियोगिता कराई जाए, जिसकी रूपरेखा भी अभी से बनानी शुरू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें