फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षवर्धन ने पेंटिंग बना कर अटल को दी पुष्पांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारत रत्न एवं पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन की खूबियों से युवा भी प्रभावित रहे है। एसडी पब्लिक स्कूल के कक्षा 12 के छात्र हर्षवर्धन ने राजनीति के शिखर पुरुष को उनकी स्मृति में पेंटिंग बना कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

कालजयी अटल बिहारी वाजपेयी युवाओं के दिलों में अपने अटल व्यक्तित्व की गहरी छाप छोड़ गए है। युवा कलाकार हर्षवर्धन ने उनकी स्मृति में कैनवास पर कुंची और रंगों से पुष्पांजलि अर्पित की। सरकुलर रोड स्थित संतोष विहार निवासी छात्र ने बताया कि परमाणु परीक्षण कर वाजपेयी ने विश्व में भारत की धाक जमाई थी। उनकी कविताएं ऊर्जा देती है। उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए कई पेंटिंग बना कर दिल्ली भाजपा मुख्यालय को भेंट की जाएगी। बताते चले कि बाल दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एसडी पब्लिक स्कूल की प्राचार्या चंचल सक्सेना ने हर्षवर्धन की बनाई पेंटिंग भेंट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें