फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरेक्टर बनने पर मिठाई बांटी

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। रेलवे रोड़ पर भागीरथी पैथोलोजी लैब में राष्ट्रीय सैनी जागृति मिशन एवं भगीरथ सेना के कार्यकर्ता की बैठक हुई। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी को उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड लखनऊ का डायरेक्टर बनाए जाने पर सैनी समाज ने खुशी मनाते हुए मिठाइयां बांटी। जिलाध्यक्ष के शुक्रवार को नगर में प्रवेश करने पर कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। बैठक में राजू सैनी, डा. सुरेश सैनी, शिवकुमार, दीपक सैनी, राजकुमार, राधेश्याम सैनी, पवन प्रधान, राजेश प्रधान, नरेंद्र सैनी व रमेश सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बारिश ने सफाई व्यवस्था की पोल खोली
जानसठ। हल्की बारिश ने नगर पंचायत सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। हल्की बारिश के पानी से नाले ऑवरफ्लो हो गए। जिससे सड़क जलमग्न हो गई। बुधवार को अचानक मौसम का मिजाज बदला और बारिश पड़ी शुरू हो गई। बारिश से लोगों ने गरमी से राहत महसूस की। हल्की बारिश के चलते नगर में चारों ओर जलभराव हो गया। पानी सड़क से लबालब हो गई। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं गर्मी से राहत पाने के लिए बच्चों ने बारिश में घूमते हुए जमकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें