फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ पटरी मार्ग खस्ताहाल, कैसे गुजरेंगे कांवड़िए

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग हालत खस्ताहाल है। गंगनहर के रेलवे के लोहे के पुल के नीचे गड्ढे बने हुए हैं और उनमें पानी भरा हुआ है। इस जगह से लोग पैदल भी नहीं निकल सकते हैं। ऐसे हालात में इस मार्ग से कांवड़िए कैसे गुजरेंगे।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी बचे हैं। 25 जुलाई से कांवड़ियों का हरिद्वार में जाना शुरू हो जाएगा। गंगनहर कांवड़ मार्ग पटरी से भी काफी संख्या में कांवड़ियां गुजरते हैं। कांवड़ पटरी मार्ग की खस्ताहाल होने का अहसास सिर्फ गंगनहर पर बने रेलवे लाइन के लोहे के पुल के नीचे गड्ढे में पानी भरा होने से देखने मात्र से हो जाता है। इस जगह के हालात यह हैं कि बाइक सवार भी पुल के नीचे से गुजर नहीं सकते हैं। कार तक के पहिये गड्ढे के पानी में डूब जाते हैं। डीएम राजीव शर्मा ने मंगलवार को गंगनहर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण भी किया था। इससे पूर्व एसडीएम अतुल कुमार ने इस मार्ग का निरीक्षण किया था। एसडीएम ने डीएम को मार्ग दुरुस्त कराने के लिए पत्र भी लिखकर भेजा। इसके अलावा डीएम ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को मार्ग ठीक कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद अभी तक मार्ग को ठीक कराने का काम शुरू नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें