फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसआई, दो दरोगा व एक सिपाही पर गिरी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दरोगा सहित चार पुलिस कर्मी निलंबित
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। एसएसपी ने खतौली थाने में तैनात एसएसआई, दो दरोगा तथा एक सिपाही को निलंबित कर दिया है। थाने में 12 साल बाद एसएसपी की ओर से दूसरी बड़ी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसएसपी ने पहले ही कहा था कि कार्य के प्रति लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मचारियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जांच में पुलिसकर्मियों के दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसएसपी अनंतदेव को जानकारी मिली थी कि एसएसआई योगेंद्र पंवार और भूड़ पुलिस चौकी प्रभारी दरोगा कपिलदेव, भैंसी पुलिस चौकी प्रभारी सुनील शर्मा तथा सिपाही सचिन त्यागी ने किसान के नलकूप से विद्युत मोटर चोरी करने वाले चोरों और गोकशी के मामले में आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। एसएसपी ने इन मामलों में सीओ डा. राजीव कुमार सिंह से रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद एसएसपी ने इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज से भी जांच पड़ताल करके रिपोर्ट तलब की थी। सीओ की ओर से पुलिस कप्तान को सौंपी गई रिपोर्ट में चारों पुलिसकर्मियों पर काम के प्रति लापरवाही पाई गई। पुलिस कप्तान ने रिपोर्ट के आधार पर इनको दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है। एसएसपी की ओर से एक बड़ी कार्रवाई की गई है। इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज ने बताया कि एसएसपी ने एसएसआई, दो दरोगाओं तथा एक सिपाही को निलंबित कर दिया है। बता दें कि 12 साल पूर्व तत्कालीन एसएसपी भजनीराम मीणा ने जीडी का पेज फाड़ देने पर एक साथ सात सिपाहियों को निलंबित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें