फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद ने साधु संतों को विकास नीतियां बताई

विज्ञापन
विज्ञापन
साधु और संतों को विकास की नीतियां बताईं
विज्ञापन

मोरना। राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम ने शुक्रताल में साधु संतों को केंद्र और प्रदेश सरकार की विकास नीतियों से अवगत कराया। शुकदेव पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज, हनुमतधाम के महामंडलेश्वर स्वामी केेशवानंद महाराज, दंडी आश्रम के स्वामी गुरुदत्त महाराज, विकास कार्यों की बुक लेट देकर विस्तार से जानकारी दीं।
विज्ञापन

भाजपा द्वारा एक से 15 जून तक चलाए गए संपर्क फॉर समर्थन कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को भाजपाइयों ने तीर्थनगरी शुक्रताल में बुक लेट देकर केंद्र सरकार की चार साल की उपलब्धियों से अवगत कराया। इस मौके पर जिला संयोजक प्रवीण शर्मा, सह प्रभारी क्षेत्रीय डा. वीरपाल निर्वाल, जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, रामकुमार शर्मा, विनोद चेयरमैन, पंकज माहेश्वरी, प्रदीप, विजय राठी, रजत आदि कार्यकर्ताओं ने नगर में साधु संतों व लोगों से जनसंपर्क कर सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देकर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें