फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याऊ लगाकर शर्बत बांटा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्याऊ लगाकर शर्बत बांटा
विज्ञापन

मीरापुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भीषण गर्मी में प्याऊ लगाकर लोगों को शर्बत पिलाया, जिसका उद्घाटन भाजपा नेता डा. वीरपाल निर्वाल, मंडल अध्यक्ष प्रदुमन शर्मा, पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी ने किया। इस अवसर पर नगराध्यक्ष वासु कौशिक, कविंद्र, तहसील संयोजक प्रताप सिंह, पर्व शर्मा, हेमंत चौधरी, करण शर्मा, मानिक गर्ग, पवन ठाकुर, अंकुर पहलवान, अंकुर शर्मा, लखन शर्मा, विक्रांत, सुनील, नीरज आदि शामिल रहे।
दो पक्षों में संघर्ष, पांच लोग घायल
मीरापुर। गांव गढ़ी रसूलपुर में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट व पथराव हो गया। इस घटना में एक युवती समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंगलवार की देर रात गांव रसूलपुर के नफीस पुत्र सईद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके कुछ रुपये गांव के ही सलमु आदि पर चाहिए थे। जब वह उन रुपयों को मांगने गया तो आरोपियों ने उसको घेर कर मारपीट तथा पथराव कर दिया। पथराव में एक लड़क़ी शौकीना, शाहवेज, सारिक, शकील आदि घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार दिलाया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में जुटी
मीरापुर। मोहल्ला जाटान में दस दिन पूर्व हुई मारपीट के मामले को पुलिस ने एनसीआर से एफआईआर में परिवर्तित कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार दस दिन पूर्व संपत्ति के बंटवारे को लेकर राजपाल व ब्रजपाल पक्ष में मारपीट हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में एनसीआर दर्ज कर कार्रवाई की थी। घायल महिला सुनीता पत्नी राजपाल की मेडिकल रिपोर्ट आने पर पुलिस ने मामला एफआईआर में परिवर्तित कर दिया। सुनीता के हाथ में फेक्चर बताया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें