फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से सड़कें जलमग्न, पालिका की पोल खुली

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से सड़कें जलमग्न, पालिका की पोल खुली
विज्ञापन

खतौली। बुधवार की सुबह हुई तेज बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गई। नालों में बारिश का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लगा था। कई मोहल्लों में भी पानी भर गया। बारिश ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से नगर के सिल्ट व कूड़े करकट से अट चुके नालों की सफाई व्यवस्था का काम चल रहा है। पालिका की ओर से सफाई व्यवस्था का काम पूरा नहीं हो सका है। थोड़ी सी बारिश होते ही नाले ओवरफ्लो हो जाते हैं और पानी सड़कों पर बहना प्रारंभ हो जाता है। बुधवार की सुबह पांच बजे के करीब हुई बारिश ने पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से बारिश के पानी से जीटी पर ईदगाह, पालिका मार्केट के सामने सड़क जलमग्न हो गई। इनके अलावा मोहल्ला सैनीनगर, रेलवे रोड, बिद्दीवाड़ा, जुमा पैठ रोड, ढाकन चौक आदि मोहल्लों में जलभराव होने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें