फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंका, 10 घंटे बिजली बाधित रही

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर फुंकने से 10 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित
विज्ञापन

खतौली। तेज आंधी के साथ बुधवार की सुबह तेज बारिश के दौरान बिजली ट्रांसफार्मर के ऊपर जा गिरी, जिससे वह फुंक गया। ट्रांसफार्मर फुंकने से चार मोहल्लों की 10 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। दिनभर नगर के लोग पेयजल के लिए तरस गए।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब पांच बजे आंधी के साथ तेज बारिश हुई। बारिश होने से लोगों ने गर्मी में राहत महसूस की। किसानों की फसलों के लिए बारिश लाभदायक रही। बारिश के दौरान बिजली बिद्दीवाड़ा के मोड़ पर रखे बिजली के ट्रांसफार्मर पर जा गिरी। बिजली के गिरने से ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे मोहल्ला बिददीवाड़ा, सराफान, सैनीनगर, काजियान, लाल मोहम्मद, मिट्ठूलाल व बालकराम की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। दिनभर बिजली बाधित होने से मोहल्ले के लोग पेयजल आपूर्ति को भी तरस गए थे। एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने पर बुधवार की सुबह छह बजे बिजली बाधित हो गई थी। विद्युत कर्मचारी सुबह से ही बिजली आपूर्ति सुचारु करने के लिए लगे हुए थे। नगर के इन चारों मोहल्लों में करीब 10 घंटे तक बिजली बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें