फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिश्रम से लक्ष्य हासिल करें विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शारदेन स्कूल की ऑनर्स असेंबली में मेधावी छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट शैक्षिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी परिश्रम और लगन से लक्ष्य को हासिल करें।
विज्ञापन

मेरठ रोड स्थित शारदेन स्कूल के सभागार में आयोजित समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। स्वागत गीत और कथक नृत्य की सुंदर प्रस्तुति के साथ अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट किए गए। कक्षा आठ से दस तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को गोल्ड, सिल्वर बैज लगा कर पुरस्कृत किया गया। 93 विद्यार्थियों को स्टार गोल्ड बैज तथा 98 को गोल्ड बैज प्रदान किया गया। 72 विद्यार्थियों को सिल्वर बैज दिया गया। दो विषयों में उत्कृष्ट अंक के लिए 15 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा ने कहा कि जीवन में शिक्षा ही सम्मान दिलाती है। परिश्रम, लगन और समर्पण के साथ अध्ययन करें। किताबें सच्ची मित्र हैं। शिक्षा के साथ वैज्ञानिक, ज्ञानवर्धक क्विज में प्रतिभाग करें, जिससे निखार आएगा। अंकों की प्रतिस्पर्धा में नहीं फंसे। 46 प्रतिशत अंक प्राप्त विद्यार्थी भी लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करता है। उन्होंने पीसीएस परीक्षा में सफल मेधावियों की प्रेरक बातें बताई। प्रधानाचार्या धारा रतन ने कहा कि प्रोत्साहन से बच्चों ने प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। निदेशक विश्व रतन ने अतिथियों को आभार जताया। संचालन श्रेया तथा अनमता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें