फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बंदियों को सिखाया प्राणायाम, आसन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पतंजलि योग समिति द्वारा जिला कारागार में आयोजित पांच दिवसीय योग शिविर में महिला बंदियों को प्राणायाम और आसन सिखाएं गए। जेल अधीक्षक एके सक्सेना की अध्यक्षता में हुए समापन समारोह में योग शिक्षिका अशोक कुमारी तथा नीलम चौधरी एवं अनूप सिंह वर्मा ने योग के लाभ बताए। बंदी महिलाओं को मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, अवसाद, जोड़ों के दर्द आदि के निवारण के उपाय बताए। आयुर्वेदिक औषधि पौधों की जानकारी दी। मौके पर तुलसी, गिलोय, एलोवीरा, सदाबहार, अश्वगंधा, गेंदा आदि के पौधे रोपित किए गए। जेल अधीक्षक सक्सेना ने कहा कि योग से मन एकाग्र कर वाणी और व्यवहार में स्नेह लाए। महिला विंग इंस्पेक्टर लक्ष्मी, विपिन कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें