तीन माह में तीन ट्रांसफार्मर चोरी
जानसठ। कस्बे में चोरों ने पिछले तीन माह में विद्युत निगम के तीन ट्रांसफार्मर चोरी कर निगम को लाखों रुपये की चपत लगा दी है। पुलिस अभी तक किसी भी ट्रांसफार्मर चोरी की घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।
कस्बे में ट्रांसफार्मर चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। अब तक चोरों ने कस्बे से तीन ट्रांसफार्मर चोरी लिए हैं। रविवार की देर रात भी मोहल्ला करीमुल्ला पटटी से 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया गया। विद्युत निगम के जेई संजीव कुमार ने तहरीर देते हुए बताया कि चोरों ने मोहल्ले की आबादी के बीच से ट्रांसफार्मर चोरी किया है। जिससे निगम को 6 लाख रुपए का नुकसान है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि निगम की ओर से तहरीर दी गई है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर किया जाएगा।
अभिषेक एमएड में टॉपर
जानसठ। कस्बे के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी छात्र अभिषेक पुत्र कृपाल सिंह ने श्रीराम कालेज से एमएड में जिला टॉप कर कस्बे का नाम रोशन किया है। छात्र अभिषेक ने बताया कि उसने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के सत्र 2014-15 में 80.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पिता कृपाल सिंह ने बताया कि अभिषेक बचपन से ही पढ़ाई अव्वल रहा है