फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल की उपचार के दौरान हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घायल की उपचार के दौरान हुई मौत
विज्ञापन

भोपा।
एक सप्ताह पूर्व दुर्घटना में घायल हुए मजदूर की उपचार के दौरान मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई। भोपा कस्बा निवासी योगेश (22) प्रतिदिन भोपा से मुजफ्फरनगर मजदूरी करने जाता था। पांच दिन पूर्व किसी की बाइक पर लिफ्ट लेकर वह घर वापस लौट रहा था। नई मंडी थाना क्षेत्र में भोपा मोरना मार्ग अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें योगेश सड़क पर जा गिरा और उसे गंभीर चोटें आईं थी। गंभीर हालत में उसे मेरठ रेफर किया गया था, जहां सोमवार को घायल योगेश की मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी ने भी जान का खतरा बताया
भोपा।
गांव खुजेड़ा के भट्ठे पर काम करने वाले श्रमिक की मौत के बाद मृतक की पत्नी ने भी ससुराल पक्ष से जान का खतरा बताया है। गांव तिस्सा निवासी संजू की भट्ठे पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी सीतू ने पुलिस से शिकायत की है कि उसके पति की हत्या की गई है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार को मृतक की पत्नी सीतू थाने पहुंची और उसने ससुराल पक्ष से जान का खतरा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें