फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर आयुक्त ने तहसील का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर आयुक्त ने तहसील का निरीक्षण किया
विज्ञापन

खतौली। अपर आयुक्त (प्रशासन) डॉ. आभा गुप्ता ने तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने सरकारी जमीन संबंधित मुकदमों की फाइलों का अवलोकन कर तहसीलदार को शीघ्र सुनवाई के निर्देश दिए। ।
विज्ञापन

तहसील में मंगलवार को अपर आयुक्त निरीक्षण करने पहुंचीं। अपर आयुक्त ने तहसीलदार कोर्ट में सरकारी जमीनों से संबंधित विवादित मुकदमों की फाइलों का शीघ्र निस्तारण करने के तहसीलदार अमित कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा तहसील में संग्रह अमीन कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, मालखाना व रिकार्ड रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने रिकार्ड रूम में महत्वपूर्ण फाइलों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। अपर आयुक्त ने तहसील में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम कुमार धर्मेंद्र, तहसीलदार अमित कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें