फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावत फिल्म को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। देश में विवाद का केंद्र बनी फिल्म पद्मावत को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। साथ ही अखंड पार्टी ने भी बैठक कर पद्मावत दिखाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। जिले में फिल्म का प्रदर्शन करने पर विश्व हिंदू परिषद् एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने विरोध करने का एलान किया है।
विज्ञापन

बजरंग दल नेता अंकुर राणा के नेतृत्व में राजपूत समाज के सैकड़ों युवाओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर फिल्म पद्मावत को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि 26 जनवरी से फिल्म रिलीज हो रही है। संजय लीला भैंसाली पर रानी पद्मिनी के चरित्र को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया है। इससे समाज खुद को अपमानित महसूस कर रहा है। कार्यकर्ताओं ने साफ किया कि फिल्म का जिले के सिनेमाघरों में किया जाता है तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। विहिप और बजरंग दल फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने देगा। इस दौरान ठाकुर सीवी राणा, गौरव पुंडीर, ठाकुर रितिक कुमार, ठाकुर कपिल राजपूत, ठाकुर ओमकार राणा, ठाकुर कपिल सिंह, ठाकुर नीतिश राणा, ठाकुर विकास सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, भारतीय अखंड पार्टी के पदाधिकारियों की रामपुरी में सभा हुई, जिसमें वक्ताओं ने आरोप लगाया कि संजय लीला भैंसाली सांप्रदायिक सोच को साथ लेकर काम कर रहे हैं। फिल्म पद्मावत का पार्टी विरोध करेगी। सभा में शिवकुमार प्रधान, मुकेश प्रधान, ठाकुर मामचन्द, पूरण, अकण सिंह, कारी शाहिद, कारी साजिद, हाजी शाहनवाज, नदीम, राजबल त्यागी, उदयराज, मोतीराम, पवन, अर्जुन, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें