फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के करंट से संविदाकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संविदा विद्युतकर्मी के मौत पर बरपा हंगामा
विज्ञापन

बुढ़ाना। करंट की चपेट में आकर संविदा विद्युत लाइन मैन की मौत हो गई। उसकी मौत से क्षुब्ध गांव खरड के ग्रामीणों ने फुगाना-लालूखेडी मार्ग पर जाम लगाकर अपनी नाराजगी का इजहार किया।
विज्ञापन

थाना फुगाना क्षेत्र के गांव खरड़ निवासी विरेंद्र (32) पुत्र महावीर खरड़ गांव के 132 केवी विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मचारी के रूप में कार्य करता है। इसी उपकेंद्र पर सोम सिंह नामक दूसरा युवक भी संविदा कर्मचारी है। बुधवार को सुबह करीब 11 बजे सोम सिंह गांव की एचटी लाइन का टूटा हुआ तार जोड़ने के लिए बिजली घर से शटडाउन लेकर लाइन पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान इसी लाइन पर फुगाना-लालूखेडी मार्ग पर खरड़ गांव के पास जोडे़ से भी जंपर टूट गया। संविदा कर्मचारी विरेंद्र अपने अन्य साथी सुशील व जयवीर के साथ जोड़े पर जंपर जोड़ने के लिए चला गया। पुलिस ने बताया कि अपने साथी सुशील के कहने पर विरेंद्र एचटी लाइन के जोडे़ पर जंपर जोड़ने के लिए चढ़ गया। इसी बीच संविदा कर्मचारी सोम सिंह ने अपना काम पूरा करने के बाद मोबाइल फोन से बिजलीघर पर लाइन चालू करने की सूचना दे दी। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली घर के कर्मचारी विरेंद्र द्वारा जोड़े पर जंपर जोड़ने के कार्य से अनभिज्ञ थे। बिजलीघर के कर्मचारियों ने सोम सिंह के कहने पर लाइन चालू कर दी। एचटी लाइन के करंट से विरेंद्र गंभीर रूप से झुलस कर नीचे गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए खरड़ गांव के ग्रामीणों ने फुगाना-लालूखेड़ी मार्ग पर गांव के बीच ट्रैक्टर ट्राली आड़ी तिरछी खड़ी कर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र व सीओ फुगाना पुलिस के बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक भी मौके पर पहुंच गए। उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों को 30 हजार रुपये राष्ट्रीय पारिवारिक योजना से दिलवाने, पांच लाख रुपये बिजली विभाग से दिलवाने और पांच लाख का दुर्घटना बीमा दिलवाने का आश्वासन दिया। उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने मृतक विरेंद्र के शव का पंचनामा भरने के बाद शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। घटना की तहरीर मृतक विरेंद्र के पिता महावीर ने पुलिस में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें