एक मार्च से चलेंगे जिले के ईंट भट्ठे
मुजफ्फरनगर। ईंट निर्माता समिति के जिलाध्यक्ष राजेंद्र तोमर ने कहा कि जिले के ईंट भट्ठा स्वामी एक मार्च से अपने भट्ठे चला पाएंगे। ईपीसीए ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं।
रुड़की रोड पर एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता में राजेंद्र सिंह ने कहा कि ईपीसीए ने एक मार्च से 30 जून 2018 तक भट्ठा चलाने की अनुमति दी है। यह अनुमति केवल उन भट्ठा मालिकों को दी गई है, जिनके द्वारा शपथ पत्र ईपीसीए को दिए गए हैं। कंडीशनल अनुमति की सूची यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दिल्ली से भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि हम कानून का पूरा पालन करेंगे, लेकिन शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। जिला महामंत्री शमशाद अली ने कहा कि जिनको अनुमति मिल गई है, वे रायल्टी और ईसी का प्रबंध कर अपना पथाई कार्य शुरू कर दें। एक मार्च से कभी भी भट्ठा चला सकते हैं। यदि किसी भट्ठा मालिक के सामने परेशानी आती है तो समिति उसका हल कराएगी। वार्ता में केपी सिंह, प्रवेश तोमर, लेखराज सिंह, नीरज बालियान आदि रहे।