फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार को ज्ञापन दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर के युवाओं ने तहसील पहुंचकर तहसीलदार को केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें पाक में फंसे भारतीय पायलट को सुरक्षित देश लौटाने के लिए प्रयास जारी रखने और पाक के खिलाफ कार्रवाई में ढिलाई न बरतने की मांग की गई।
विज्ञापन

सचिन वत्स के नेतृत्व में तहसील पहुंचे युवाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भारत के साथ ही अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद पाक मनमानी करने से नहीं रुक रहा है। शांति के प्रयासों के दावों के बावजूद वह हर तरह के हथकंडे अपना रहा है। केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम की मांग के साथ ही तहसीलदार प्रदीप कुमार को ज्ञापन दिया गया। उधर, एडवोकेट हेमंत कुमार ने भी आतंकवादियों को पनाह देने वालों से निपटने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें