फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली को लेकर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
घटतौली पर किसानों का हंगामा
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)।
गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली से क्षुब्ध खेड़ामस्तान और करौदा गांव के किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र के कांटे और मशीन की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
थाना फुगाना क्षेत्र के गांव खेड़ामस्तान में बजाज चीनी मिल थानाभवन ने अपना गन्ना क्रय केंद्र बी खोल रखा है। इस क्रय केंद्र पर खेड़ामस्तान और करौदा महाजन के किसान गन्ना तोलते हैं। बृहस्पतिवार को सुबह करीब दस बजे खेड़ामस्तान, करौदा महाजन के किसान गन्ना लेकर केन्द्र पर पहुंचे। घटतौली की आशंका के चलते खेड़ामस्तान का किसान जितेंद्र अपनी गन्नों से लदी बुग्गी को धर्म कांटे पर तुलवा कर लाया। गन्ना क्रय केंद्र तथा धर्म कांटे के वजन में करीब ढाई क्विंटल का अंतर मिला। इससे नाराज किसानों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने मोबाइल फोन से मिल के उच्चाधिकारियों, जिला गन्ना अधिकारी, उपजिलाधिकारी को भी घटतौली की जानकारी दे दी। मेरठ-करनाल हाईवे के किनारे जाम लगने की स्थिति को देखकर किसानों ने कांटा और मशीन को ठीक करवाकर अपना गन्ना तुलवा लिया। किसानों ने खेड़ामस्तान के गन्ना क्रय केन्द्र बी के कांटे, मशीन की जांच कराने की मांग की है। इस दौरान जितेंद्र कुमार, अरविंद, बंटी, अंटू, कविंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें