फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल पर किसानों से वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कसौली के किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव कसौली के किसानों और ग्रामीणों ने लेखपाल पर अवैध रूप से वसूली करने के आरोप लगाए हैं। किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम प्रधान चंद्रबोस के नेतृत्व में दर्जनों किसानों, ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि लेखपाल ने ऋणमाफी के सत्यापन की एवज में 300 रुपये प्रति किसान से लिए हैं। साथ ही कहा कि लिए गए रुपयों की तहसील से रसीद मिलेगी। रसीद नहीं मिलने पर किसानों ने जानकारी की तो ऐसा कोई प्रावधान होने से अधिकारियों ने इंकार किया। इसके विरोध में किसानों ने हंगामा-प्रदर्शन कर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। किसानों ने डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान ब्रह्मपाल, गजराज सिंह, विनोद पुंडीर, अशोक कुमार, बिरमपाल सिंह, जोन सिंह, भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक कर धरने की रणनीति बनाई
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (भानू) की सतबीर सिंह मुझेड़ा के आवास पर बैठक हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने 20 सितंबर को मोरना शुगर मिल पर होने वाले धरने-पंचायत को लेकर रणनीति बनाई। जिलाध्यक्ष नकुल अहलावत, यशविंद्र चौधरी, ब्रजवीर तोमर, पंकज, समीर त्यागी, जिले सिंह आदि ने बढेड़ी, चौरावाला, करेड़ा, जटमुझेड़ा, गदला, कसौली, तीगरी, इस्सोपुर आदि गांवों में जनसंपर्क कर धरने को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें