फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने गोद लिए स्कूल की सफाई कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने गोद लिए स्कूल की सफाई कराई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने गोद लिए गए प्राथमिक विद्यालय में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान बच्चों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया गया।
गांव तिगरी के प्राथमिक विद्यालय में विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि सफाई कर कई बीमारियों से बचें और दूसरों को भी बचाएं। उन्होंने सफाई कर बच्चों और ग्रामवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि घर की साफ-सफाई के साथ गांव-गली पर भी ध्यान देना चाहिए। प्रधानाचार्य कुसुम लता ने भी बच्चों को सफाई और खेल के बारे में जानकारी दी। बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रकेश सिंह ने भी स्कूल में रोजाना सफाई और लोगों को भी जागरुक करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन लाल, अशोक बटला, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, रजत वर्मा, सुनील चौधरी, ग्राम प्रधान प्रदीप सैनी, सुनील शर्मा, परविंदर, यशपाल सैनी, मलखान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शक्ति क्लब की राम लीला का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। इंदिरा कालोनी के शक्ति क्लब के तत्वावधान में चलने वाली श्रीरामलीला का सोमवार को उद्घाटन किया गया। इस दौरान नारद मोह की लीला का मंचन हुआ।
श्रीरामलीला का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुनील ग्रोवर, राकेश कुमार शर्मा, सरंक्षक राजकुमार, विजेंद्र गोयल, गौरव स्वरुप, बिजेंद्र पाल, संजीव दीक्षित, सरदार सिंह, नीरज शर्मा, प्रवण शर्मा, अज्जु शर्मा, नवीन धनगर आदि ने किया। इस दौरान नारण मोह की लीलाओं का मंचन किया गया। जिसमें विष्णु, लक्ष्मी, शिव, पार्वती, इंद्र, कामदेव आदि का रूप धारण कर नागरिकों ने आनंद लिया।

यूपी रत्न देने पर हर्ष जताया
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने बैठक का आयोजन किया, जिसमें वक्ताओं ने प्रदेश सरकार द्वारा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल अग्रवाल को उप्र रत्न दिए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। इस दौरान प्रवीण जैन, सुनील वर्मा, सोनू, अमरीश शर्मा, मनोज शर्मा, अशोक त्यागी, प्रमोद अग्रवाल, अमित चौहान, प्रमोद उपाध्याय, कन्हैया शर्मा, डॉ शैलेंद्र गौतम, एस कुमार, अंकित पाल, संजीव शर्मा, राजू उपाध्याय, रोहित कटारिया, राज सिंह, नीरज जौहरी आदि मौजूद रहे।

रफी नाइट के लिए किया मंथन
मुजफ्फरनगर। क्रिएशन ग्रुप की सिटी सेंटर में बैठक आहुत की गई। जिसमें पदाधिकारियों ने 19 सितंबर को रफी नाइट के आयोजन पर विचार-विमर्श किया। वक्ताओं ने कहा कि आवाज के जादूगर मोहम्मद रफी की याद में तुमसा नहीं देखा रफी नाइट का आयोजन होगा। जिसमें युवा कलाकार रफी के तरानों पर अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। बैठक में अरशद गुड्डू आदि रहे।
विज्ञापन


नुक्कड़ नाटक से किया जागरुक
मुजफ्फरनगर। वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कालेज में एनसीसी छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरुक किया। छात्राओं ने दहेज प्रथा, अज्ञानता पर प्रहार किया। लेफ्टिनेंट बबीता राणा के निर्देशन में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या निरुपमा शर्मा, हवलदार नितिन चौहान, कुंदन कुमारख् जेएस सरन, विभूमि शर्मा, गीता रानी, रीतू जैन, प्रेरणा, रंजन, निधि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें