फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीगढ़ में एक साथ उठीं चार अर्थियां
विज्ञापन

चरथावल। सड़क हादसे में बाइक सवार चार युवकों की मौत के बाद अमीगढ़ गांव में मातम पसरा है। कस्बा प्रभारी नरेश भाटी ने सोमवार रात मोर्चरी पर चारों लाशों की पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। मंगलवार को अमीगढ़ से सैकड़ों लोग धमात गांव में अंतिम संस्कार कराने पहुंचे।
सोमवार को अमीगढ़ की पुलिया के समीप पब्लिक स्कूल की बस की टक्कर लगने से अमीगढ़ निवासी रवि समेत चार युवकों की मौत हो गई थी। सभी युवक मजदूरी करते थे। सोमवार रात 8:30 बजे जाम के बाद लाशों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने के लिए मोर्चरी भेजा था। भाजपा विधायक विजय कश्यप ने डीएम से रात में ही पोस्टमार्टम करवाने का आग्रह किया। पुलिस की मौजूदगी में चारों शवों के पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार अलसुबह परिजनों को सौंप दिया गया। अमीगढ़ से पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और डीसीएम से सैकड़ों लोग पुरकाजी के धमात गांव में अंतिम संस्कार में पहुंचे। अमीगढ़ के सोम्मा के पुत्र रवि का अंतिम संस्कार भी धमात में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, वह पिछले दो साल से अपने चाचा के यहां धमात में ही रहता था। वहां से सोमवार को ही वह अपने तीनों साथियों के साथ गांव में नीटू के यहां कंदूरी में अमीगढ़ आया था। इनके अलावा धमात से काफी संख्या में लोग बागड़ वाले का चाव लेकर अमीगढ़ पहुंचे थे। ग्रामीण हुकुम सिंह बताते हैं कि रवि धमात में रहकर मजदूरी करता था और कभी कभार गांव आता था, लेकिन उसकी मौत उसके वहां खींच ले गई। शोक के कारण गांव में चूल्हे तक नहीं जले। रवि के भाई इंद्र ने स्कूल बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें