फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संडे में भी खुली जीएसटी की हेल्प डेस्क

विज्ञापन
विज्ञापन
छुट्टी में भी खुली जीएसटी हेल्प डेस्क
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जीएसटी लागू होने के कारण रविवार में भी व्यापारियों की सहायता के लिए वाणिज्यकर विभाग में हेल्प डेस्क खुली रही। जिले में कुल 14 हजार व्यापारी रजिस्टर्ड हैं, इनमें 12,500 जीएसटी में माइग्रेट हो चुके हैं। जिले के जिन 900 व्यापारियों के पासवर्ड त्रुटिपूर्ण हो गए थे, उनके पासवर्ड ठीक कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

देश में जीएसटी लागू हो चुका है। इसको लेकर जिले के व्यापारियों में कोई भ्रांति न हो, इसके लिए रविवार में भी हेल्प डेस्क खोली गई। नोडल अधिकारी डीएस गौतम सहित पांच असिस्टेंट कमिश्नर हेल्प डेस्क पर मौजूद रहे। जिले में कुल 14000 रजिस्टर्ड व्यापारी हैं, इनमें 12500 व्यापारी जीएसटी में माइग्रेट हो गए हैं। 1500 व्यापारियों को माइग्रेट करने के लिए विभाग के प्रयास अभी भी जारी है। रविवार को भी काफी संख्या में व्यापारी हेल्प डेस्क पर पहुंचे। कुछ व्यापारियों की समस्याओं का हेल्प डेस्क के माध्यम से मौके पर ही निस्तारण किया गया। नोडल अधिकारी डीएस गौतम ने बताया कि जिले में 900 व्यापारी ऐसे हैं जिनके पासवर्ड त्रुटिपूर्ण आ गए हैं। ऐसे व्यापारियों से कहा गया है कि वह मोबाइल फोन चेक करते रहें और अपनी मेल भी चेक करें, जल्द ही ठीक होने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। विभाग किसी भी चार्ज को खींचना नहीं चाहता। व्यापारियों का हित पहले है। गौतम ने बताया कि जीएसटी को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या के निराकरण को व्यापारी हेल्प डेस्क का सहयोग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें