फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कांवड़ मार्ग पर 2000 पुलिसकर्मी व 5459 सीसीटीवी कैमरे करेंगे निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम उमेश मिश्रा व एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिसकर्मियों के साथ शहर के कांवड़ मार्ग पर फ्लैग मार्च किया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मार्ग पर पानी भरने, बिजली के तारों के बारे में विशेष रूप से जानकारी की। एसएसपी ने कहा कि कांवड़ मार्ग पर 2000 पुलिसकर्मी व 5459 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी।
डीएम व एसएसपी ने सिविल लाइन व शहर कोतवाली नगर क्षेत्र के अस्पताल तिराहा, मदीना चौक, बझेड़ी पुल एवं प्रमुख चौराहो, बाजारों, संवेदनशील स्थानों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस, पीएसी के साथ फ्लैग मार्च किया। कांवड़ सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस को सतर्क रहने को कहा। एसएसपी ने कहा कि उन्होंने कांवड़ मार्ग पर बिजली के तारों, प्रकाश व्यवस्था को देखा। टूटी सड़क, पानी भरने व एंबुलेंस को खड़े करने के स्थानों को देखा। सुरक्षा के लिए डाग स्कवाॅयड लगाया है।
विज्ञापन

ड्रोन के साथ ही 5459 सीसीटीवी लगाए हैं, जिनका कंट्रोल रूम बनाया है। भूराहेड़ी तक चार कंट्रोल रूम बनाए जा रहे हैं। उत्तराखंड प्रदेश के अधिकारियों से संपर्क जोड़ा है, उनके साथ व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं। दो हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। जोनल सेक्टर प्रणाली लागू की है।
चीता पुलिस की तरह बाइक पर तैनात कर्मचारियों वाली 134 एंबुलेंस लगाई हैं। पुलिस की गाड़ियों में टार्च व लाइट की व्यवस्था की है। शरारती तत्वों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कुछ लोगों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। डॉग स्कवाॅड, इंटेलिजेंस व बम निरोधक दस्ता को सक्रिय किया है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत, सीओ सिटी राजू कुमार साव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें