फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में दो अभियुक्तों को 20-20 साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। छपार थाना क्षेत्र के गांव में सात साल पहले किशोरी को तमंचे से डरा धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म के प्रकरण दो दोषियों को 20-20 साल की सजा सुनाई गई है। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट संख्या-एक आरती फौजदार ने फैसला सुनाया।
विज्ञापन

सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रदीप बालियान, कुलदीप पुंडीर और विक्रांत राठी ने बताया कि 30 जुलाई 2015 की रात किशोरी के पिता, भाई और चाचा खेत पर पानी चलाने गए थे। किशोरी मां के साथ घर पर थी। इसी दौरान गांव के ही जमशेद और अय्याज घर में घुसे और मां-बेटी के साथ मारपीट की। किशोरी को कमरे में ले जाकर दोनों ने दुष्कर्म किया और धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने दिन निकलने पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया।
प्रकरण की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट संख्या-1 आरती फौजदार ने की। बृहस्पतिवार को दोनों दोषियों को 20-20 साल की सजा 25-25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अर्थदंड नहीं देने पर अभियुक्तों को दो-दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। धारा 452 में पांच-पांच साल का कठोर कारावास की सजा सुनाई गई। अभियुक्तों पर लगाए गए अर्थदंड 80 हजार की धनराशि पीड़िता को क्षतिपूर्ति के तौर पर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें