फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी मिलने पर दुकानदारों से 20 हजार रुपये वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
गंदगी मिलने पर दुकानदारों से 20 हजार रुपये वसूला जुर्माना
विज्ञापन

बुढ़ाना। कोरोना से बचाव एवं लोगों को जागरूक करने के लिए नगर पंचायत कार्यालय द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र ने जन जागरूकता अभियान को झंडी रवाना किया। उधर, कस्बे के दुकानदारों से गंदगी मिलने पर20 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी सुभाषचंद, शिक्षा विभाग के अधिकारी व पुलिस अधिकारी पुुलिस बल के साथ मौजूद रहे। सभी विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों तथा नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों के साथ पुलिस बल सहित अधिशासी अधिकारी ओमगिरि ने कस्बे के बाजार में जाकर जनता को इस बीमारी के बचाव के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि जिन दुकानों के सामने गंदगी पड़ी हुई मिली है उनसे जुर्माना वसूला गया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार के निर्देशों के अनुसार इस कोराना से बचाव हेतु मिठाई की दुकानें, रेस्टोरेंट, खाने के ढाबे, अंडा एवं मीट की दुकान वालों को अपनी दुकान में हर तीन घंटे बाद ब्लीचिंग पाउडर के घोल का पोछा लगाना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत की चेयरपर्सन बाला त्यागी ने बताया कि कस्बे में कोरोना वायरस से बचाव हेतु दवाई का छिड़काव कराया जाएगा। सड़े गले फल एवं सब्जी बेचने को पूर्णतय: प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें