मुजफ्फरनगर। जिले में 8861 बेटियों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ दिया गया है। जिले में कुल 17150 ने आवेदन किया था, जांच के बाद पात्रों को योजना में शामिल किया गया। सभी पात्रों को नियमित रूप से उनके चरण के हिसाब से धनराशि जारी की जा रही है।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में प्रथम स्टेज पर 2835 का चयन हुआ है। इन बेटियों के परिजनों को दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता की जा रही है। प्रथम फेज में कुल 3894 आवेदन आए थे, इनमें माता-पिता की दो से ज्यादा संतान वालों को पात्रता से अलग किया गया। दूसरे फेज में 4325 आवेदन आए, इनमें 3441 को पात्र मानते हुए एक हजार के हिसाब से धनराशि दी गई। तीसरे फेज की बेटियों के 3148 आवेदन आए इनमें 1405 पात्र मिले। इन्हें दो हजार के हिसाब से आर्थिक मदद की गई। चौथे फेज में 1059 आवेदन में से 469 पात्र मिले, इन्हें दो हजार के हिसाब से दिए जा रहे हैं। पांचवे फेज में 929 आवेदन आए इनमें 453 पात्र मिले और इनमें तीन हजार के हिसाब से दिए जा रहे हैं। छठे और अंतिम फेज में 703 आवेदन आए, जिनमें 239 को पात्र माना गया। इन्हें पांच हजार की आर्थिक मदद सरकार की ओर से की गई।
-------
योजना पर तेजी के साथ कार्य
मुजफ्फरनगर। जिला प्रोबेशन अधिकारी मुशफेकिन का कहना है कि जो भी आवेदन उनके पास आ रहे हैं, उनकी तत्काल जांच कराने के बाद लाभार्थी को लाभ दिया जा रहा है। योजना को सरकार न छह भागों में विभाजित किया है, उसी प्रकार पात्रों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस योजना से बेटियों के स्वास्थ्य की देखभाल और उनकी शिक्षा में प्रगति हो रही है।