फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख मतदाता चुनेंगे जिले की सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले की छह विधानसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान होगा। 10 फरवरी को होने वाले चुनाव में 20 लाख 20 हजार 826 मतदाता छह विधायकों का चुनाव करेंगे। 2017 के सापेक्ष इस बार एक लाख वोटर बढ़ गए हैं। सबसे अधिक मतदाता बुढ़ाना विधानसभा सीट पर हैं।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जिले में पहले चरण में मतदान होगा। 2017 के चुनाव में 19 लाख 13 हजार 411 मतदाता थे, जबकि इस बार मतदाताओं की संख्या एक लाख सात हजार 415 बढ़कर 20 लाख 20 हजार 826 पर पहुंच गई है। उधर, पहले चरण में चुनाव के चलते प्रशासन ने देर रात तक तैयारियां कीं। चुनाव कार्यालय में भी हलचल रही। बूथों की व्यवस्था बेहतर करने का खाका तैयार किया गया। अधिकारियों की बैठक ली गई। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के निर्देश दिए।
मतदान केंद्र घटाए, मतदेय स्थलों की संख्या बढ़ी
जिले में इस बार मतदान केंद्रों की संख्या 2017 के सापेक्ष कम की गई है। पहले 914 मतदान केंद्र थे, लेकिन इस बार इन्हें घटाकर 862 कर दिया गया है। जबकि मतदेय स्थलों की संख्या बढ़ा दी गई है। इस बार 2251 मतदेय स्थलों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पिछले चुनाव के सापेक्ष यह संख्या 84 अधिक है।
विज्ञापन

इनसेट
मुजफ्फरनगर की किस विधानसभा में कितने मतदाता
विधानसभा पुरुष महिला कुल
बुढ़ाना 202786 172280 375073
चरथावल 177613 152239 329870
पुरकाजी 176832 151424 328292
मुजफ्फरनगर 189918 166325 356283
खतौली 168904 147803 316726
मीरापुर 166949 147617 314582
इस बार 136 मंगलामुखी करेंगे मतदान
जिले में इस बार मंगलामुखी की संख्या 136 है। 2017 के चुनाव में मंगलामुखी सिर्फ 89 थे। मुजफ्फरनगर विधानसभा में सबसे ज्यादा 40, पुरकाजी में 36 और चरथावल में 18 मंगलामुखी मतदाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें