फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 20 जोड़ों की शादी

विज्ञापन
शाहपुर में खंड विकास कार्यालय पर कार्यक्रम में मौजूद नवविवाहित जोड़े। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 20 जोड़ों की हुई शादी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, शाहपुर। खंड विकास कार्यालय पर शुक्रवार को हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित कर 20 जोड़ों की रीति-रिवाज से शादी कराई गई। नवविवाहित जोड़ों को सरकार द्वारा दिए जाने वाले घरेलू सामान भी प्रदान किया गया।
विज्ञापन

खंड विकास कार्यालय पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन प्रमेश सैनी ने किया। एडीओ समाज कल्याण सतेंद्र कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में 20 जोड़ों का विवाह कराया गया। इनमें से 17 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से और तीन जोड़ों का विवाह मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार कराया गया। सभी नवविवाहित दंपतियों को घर में उपयोग होने वाले सामान के साथ ही 35 हजार रुपये धनराशि का चेक भी सरकार की ओर से प्रदान किया गया। खंड विकास अधिकारी जसवीर तेवतिया व अनुज बालियान प्रमुख भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें